ऐसा ही शिव मंदिर है - मध्यप्रदेश के धार जिले के ग्राम कोद में स्थित कोटेश्वर मंदिर। यह मंदिर पहाडिय़ों के बीच स्थित है। यहां बहुत ही सुंदर प्राकृतिक वातावरण दिखाई देता है। मंदिर के आसपास खासतौर पर सावन माह में हरियाली के साथ कहीं कहीं बहते छोटे झरने मनोरम दृश्य बना देते हैं। यह स्थान प्राकृतिक सौंदर्य से भरपुर है।
इस शिवलिंग की विशेषता है कि यह पश्चिम मुखी है। कोटेश्वर महादेव का शिवलिंग गुफा में स्थित है। इस शिवलिंग पर गुफा के आस-पास झरनों से आने वाली जल की धाराएं गिरती हैं और समीप ही स्थित कुंड में बह जाती हैं। शिव का ऐसा प्राकृतिक जल अभिषेक देखकर शिवभक्त अभिभूत हो जाते हैं।
इस शिवलिंग के दर्शन से हर मनोरथ पूरे होते हैं। इस मंदिर में महिलाएं कामनाओं को पूरा करने के लिए बेल के पत्तों पर आटे की दीपक जलाकर कुण्ड में छोड़ देती है।
कोटेश्वर महादेव पहुंचने का मुख्य मार्ग मध्यप्रदेश का महू-नीमच मार्ग है। इस मार्ग पर स्थित कानवन फाटे से 12 किमी पश्चिम दिशा में आगे जाने के बाद ग्राम कोद पहुंचा जा सकता है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें